चंबा मेडिकल कालेज से निकाले आउटसोर्स कर्मी; आखिर किस वजह से गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में तैनात आऊटसोर्स कर्मचारियों को कंपनी का टैंडर खत्म होने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे कर्मचारी जहां अपने भविष्य को लेकर ङ्क्षचतित है, वहीं उनमें अक्रोश भी है।

आऊटसोर्स कर्मचारियों राकेश, रवि, रविंद्र, अनिल, दिनेश, अब्दुल, यशपाल, सूरज, अनूप, अजय, अनीश, अंकुश, सचिन, किशोरी, अभिषेक, प्रवीण, परविंद्र, रमेश, सुरेंद्र, बंसत, योगराज, अजय व कंचन आदि का कहना है कि कोरोना महामारी के संकट के समय में लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।

अब पुरानी कंपनी का टैंडर खत्म होने व नई कंपनी द्वारा नई भॢतयां करने से उनका रोजगार छिन रहा है। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण करने की ङ्क्षचता सताने लगी है।

बुधवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा के आऊटसोर्स कर्मचारी डी.सी. दुनी चंद राणा से मिले और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने डी.सी. से दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की है।

वर्ष 2020 में कोरोना काल में आऊटसोर्स पॉलिसी के तहत चम्बा कालेज में स्टाफ नर्स, लैब तकनिशयन, चालक व चतुर्थ श्रेणी व अन्य पदों पर लगभग 300 कर्मचारियों को भर्ती किया था। अब पुरानी कंपनी का टैंडर खत्म होने पर कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं अभी कुछ कंपनी का अवधि दो माह तक है।

उधर, आउटसोर्स कर्मचारी संघ चम्बा के अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि आऊटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से पॉलिसी बनाने की बात कर रहे हैं। इसमें सभी आऊटसोर्स कर्मचारी आते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी विभाग के कर्मचारी को विभाजित नहीं किया गया है।

जो कर्मचारी आऊटसोर्स के तहत आते हैं। उन्हें संघ में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। कर्मचारियों ने कोविड काल में दिन-रात मेहनत की है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

मैडीकल कालेज के प्राचार्य डा. रमेश भारती ने बताया कि भॢतयां कंपनी करती हैं। कंपनी को कुछ शर्तों को पूरा करने को कहा है उसके तहत ही नियुक्तियां होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...