चंबा में 1.21 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चंबा- भूषण गुरूंग

चंबा पुलिस ने चिट्टा सहित युवक रंगे हाथों पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि एसपी चंबा अरुल कुमार ने की। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद एक पुलिस दल हरदासपुरा चौक के पास गश्त पर था तो पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

सूचना देने वाले ने बताया कि एक युवक जो की काली जैकेट व लाल जूते पहने हुए चामुंडा मंदिर के नीचे बने रेन शैल्टर में बैठा हुआ है उसके पास नशीला पदार्थ है।

इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत प्रभावी कारवाई को अंजाम देते हुए उक्त स्थान पर पहुंची तो वहां बैठे युवक ने एक प्लास्टिक के पाउच को फेंका और झाड़ियों में छलांग लगा कर वहां से भागने का प्रयास किया।

मुस्तैद पुलिस दल ने उसका पीछा किया और उसे धर दबौचा। उसके द्वारा फेंके गए प्लास्टिक के पाउच को अपने कब्जे में लेकर जब उसे खोला तो उसमें से पुलिस को 1.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान 27 वर्षीय जमीर खान उर्फ इशू निवासी मोहल्ला हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा के रूप में बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...