चंबा : निजी बस चालक खतरे में डाल रहे अनमोल जीवन, ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारियां

--Advertisement--

Image

चंबा, 05 जुलाई – भूषण गुरुंग

जनपद के ग्रामीण रूटों पर निजी बस चालक और परिचालक यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक तरफ जहां बस में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं।

वहीं, दूसरी तरफ छत पर भी यात्रियों को सफर करवाया जा रहा है। मामला सलूणी क्षेत्र के तहत आते संपर्क मार्ग भड़ेला का है। जहां बस की छत पर सवारियां बैठाई गई है।

सोशल मीडिया में भी यह फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। एक तरफ जहां प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।

वहीं दूसरी तरफ निजी बस चालक-परिचालक ज्यादा पैसे के चक्कर में यात्रियों की अनमोल जान को खतरे में डाल रहे है। हैरानी की बात यह है कि जिला में होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से भी निजी बस ऑपरेटर कोई सीख नहीं ले रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...