चंबा के बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने हेतु प्रशासन एवं पुलिस ने सख्त रवैय्या अपना लिया है। मुख्य बाजार चंबा में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाहनों को होटल इरावती से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों और एंबुलेंस आदि को ही बाजार में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जा रही है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने राहगीरों के आवागमन के लिए भी एक्शन प्लान तैयार किया है और उनके लिए भी वन वे व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। गुरुवार को व्यवस्था की परख को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा और डीएसपी मुख्यालय अजय कुमार ने बाजार का निरीक्षण भी किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण लगतार बढ़ रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और कोविड नियमों का पालन करना होगा। यदि निकट भविष्य में संक्रमण बढ़ता है तो और भी सख्ती की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...