चंबा के चुराह में रुकवाया बाल विवाह, परिजनों को दी सख्त हिदायत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग

चाइल्डलाइन चंबा की टीम ने पुलिस के सहयोग से चुराह उपमंडल में एक नाबालिग को बाल विवाह की बलि बेदी पर चढऩे से बचा लिया।

इस दौरान परिजनों सहित लोगों की उपस्थिति में लडक़ी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों को पाबंद किया गया है व सख्त हिदायत दी गई है कि वे लडक़ी की शादी तभी करवाएं जब वह बालिग हो जाए।

चाइल्डलाइन टीम के समन्यवक कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार सवेरे चाइल्ड हेल्पलाइन में किसी ने गुप्त सूचना दी कि चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 महीने की एक नाबालिग लडक़ी की शादी करवाई जा रही है। सूचना यह भी थी कि शादी जबरन करवाई जा रही है।

इस संबंध में सीडीपीओ तीसा को सूचित किया गया। इस पर सीडीपीओ तीसा व संबंधित सर्किल की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने पुलिस टीम के साथ जाकर विवाह को रुकवा दिया है। इस शादी के लिए बारात चंबा शहर के साथ लगते क्षेत्र से जाने वाली थी।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा दुल्हा पक्ष को भी सूचित कर दिया गया है कि लडक़ी नाबालिग है और यदि यह शादी हो जाती, तो दूल्हे सहित दोनों पक्षों के परिजनों और पंडितों के खिलाफ भी मामला दर्ज हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...