चंबा की 309 पंचायतों में वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए।

इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया गया है। चंबा जिले में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। कोरोना से मरने वालों की संख्या डेढ़ 100 के पार हो चुकी है।

कई लोग वैक्सीनेशन को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने वाला है। मनरेगा में दिहाड़ी लगाने से पहले पंचायत सचिव या ग्राम रोजगार सेवक को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उसके बाद ही मनरेगा में रोजगार मिलेगा। गौर हो कि भरमौर के दूरदराज के गांवों के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...