चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हुई घटना को न भूलें कंगना, अनाप शनाप बयानबाजी बंद करे नहीं तो हिमाचल में इसी तरह होगा स्वागत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंडी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की जेन-जी युवतियों को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में हिमाचल महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

बुधवार को मंडी के दोहंदी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कंगना के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर को चप्पलों से पीटा और बाद में पुतला जलाकर विरोध जताया।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कंगना रनौत से देश की बेटियों और महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक महिला सांसद और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्ती द्वारा महिलाओं को लेकर इस तरह की कथित टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है।

तृप्ता ठाकुर ने भाजपा से भी अपनी सांसद के बयान का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ पूर्व में हुई घटना की याद दिलाते हुए चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी जारी रखी तो महिला कांग्रेस हिमाचल में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related