घुमारवीं पुलिस ने की व्यक्ति की निर्मम पिटाई, परिजनों की SP से कार्रवाई की मांग

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मामले को लेकर घायल युवक रिकी अपने परिजनों के साथ एसपी बिलासपुर से मिले। उन्होंने इस मामले पर उक्त पुलिस जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

घायल युवक रिकी कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को उसकी धर्मपत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज कराई। घुमारवीं थाना पुलिस की टीम ने इस सारे मामले में व्यक्ति की निर्मम तरीके से पिटाई कर डाली। जिसमें व्यक्ति के सिर, पांव, कमर व टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। घुमारवीं पुलिस द्वारा इस तरह पिटाई के चलते पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार वाहिल की अध्यक्षता में एसपी से मिले और घायल व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा घुमारवीं में पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को समझने की कोशिश नहीं की और रिकी की कोई बात नहीं सुनी। घर से उसको घसीटते, मारते हुए सीधे घुमारवीं थाना में लेकर आएं। जिसके बाद काफी देर रात उसके साथ घुमारवीं थाना में भी मारपीट की गई।

उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला था और वे इसे अपने परिवार के साथ सुलझा सकते थे। घायल रिकी कुमार व उनके परिजनों ने मांग उठाई है कि उक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...