घर से चला रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 28 जुलाई – नरेश कुमार 

बीएसएफ पुलिस थाना की टीम ने सुंदरनगर शहर के चांगर क्षेत्र में देर रात शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम ASI अनिल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति (HP 69-3920) शराब उतार रहा है, जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके घर से देसी शराब ऊना नंबर-1 की 3 पेटी, संतरा-11 बोतल, रॉयल स्टैग-3 पेटी, ब्लेंडर प्राइड-1 पेटी, वुडमैन-1 पेटी, ऑल सीजन-15 बोतल, मैक डबल-29 बोतल, रॉयल चैलेंज 12 बोतल सहित Tuborg स्ट्रांग बियर-1 पेटी बरामद की गई।

जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति से शराब का लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद की है।उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वाले लोग को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...