घर से करीब 12 किलोमीटर दूर बरामद हुआ व्यक्ति का शव,जेब से मिला सुसाइड नोट

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

 

ऊना जिले के पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ने वाले ककराणा स्थित वर्षा शालिका के पीछे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान जसपाल पुत्र देवी सिंह निवासी तेही मुच्छाली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यशपाल बद्दी में काम करता था और इसी लिए वो दो दिन पहले घर से काम के लिए बद्दी निकला था।वहीं, अब घर से करीब 12 किलोमीटर दूर यशपाल का शव बरामद हुआ है।

इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...