घर के बाहर खेल रही थी 11 साल की चचेरी बहन, 22 वर्षीय युवक ने बार-बार किया दुष्कर्म

--Advertisement--

घर के बाहर खेल रही थी 11 साल की चचेरी बहन, 22 वर्षीय युवक ने बार-बार किया दुष्कर्म

हिमखबर डेस्क

नवी मुंबई पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को अपनी 11 वर्षीय चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके 28 और 21 वर्षीय दो भाइयों को भी आरोपी को बचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि मुख्य आरोपी ने पीडि़त परिवार को धमकी दी, जब वे मामला दर्ज कराने जा रहे थे।

उपाधीक्षक (रोहा संभाग) रवींद्र दौंडकर ने कहा कि कि 30 दिसंबर, 2024 को जब रोहा तालुका के वार्स गांव की 11 वर्षीय लडक़ी अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी, तो पास में रहने वाले आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और उसका यौन शोषण किया और धमकी दिया कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। घटना के बाद आरोपी ने उसे फिर से बुलाया और दो जनवरी और तीन जनवरी को भी यही अपराध किया।

उपाधीक्षक दौंडकर ने कहा कि उत्पीडऩ से तंग आकर पीडि़ता ने आखिरकार अपनी मां को घटना के बारे में बताया और जब पीडि़ता के माता-पिता मामला दर्ज कराने के लिए रोहा पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी अचानक आरोपियों के दो भाइयों ने शिकायतकर्ता को धमकी देते हुए शिकायत दर्ज करने से रोक दिया। बाद में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी को नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो भाइयों को आरोपी को बचाने और शिकायतकर्ता को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...