घर के आंगन में खेल रहे थे बच्चे अचानक पहुंचा कोबरा, मचा हड़कंप

--Advertisement--

सुंदरनगर, 10 फरवरी – अजय सूर्या 

उपमंडल के भौर गांव में घर के आंगन में कोबरा सांप पहुंचने से हड़कंप मच गया है। घर के आंगन में कोबरा उस समय पहुंचा जब बच्चे आंगन में खेल रहे थे। बच्चों ने जब सांप के फुंकारने की आवाज सुनी तो वह डरकर इधर-उधर भागने लगे।

परिजनों को पता चलने पर वह आंगन पहुंचे तो सांप को देख हक्का- बक्का रह गए। परिजनों ने मामले की सूचना विभाग को दी। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को काबू कर जंगल में छोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए भौर गांव निवासी नागेंद्र पाल ने बताया कि आंगन में कोबरा सांप पहुंचने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो उन्होंने संबधित विभाग को सूचित किया। कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को काबू कर जंगल में छोड़ा, जिसके लिए वह विभाग के आभारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...