ग्राम पंचायत री में पानी के लिए त्राहि-त्राहि,आजादी के बाद आज तक नहीं डाली गई पाइपलाइन,खड का पानी सुखने से आ रही है जयादा समस्या,पंजाब से पानी खरीद कर पी रहे है गांव बालियां के वाशिंदे

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

श्री नैना देवी जी विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ग्राम पंचायत री के गांव गरा बलियां में पीने के पानी को लेकर लोग दर-दर भटक रहे हैं । गौरतलब है कि आजादी का इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी गरा बलियां के लोगों को आज भी पीने के पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है।

टुलु पंप लगा कर यह लोग खड से पानी उठाकर अपना जीवन निर्वाह कर रहे थे। लेकिन गर्मियों का सीजन शुरू होते ही खडड में पानी सूख गया और लोगों को पानी के लिए पंजाब से पानी खरीद के लाना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने यहां पर हैंडपंप लगा रखा है लेकिन इसमें से पानी निकालना आसान नहीं है। और दो लोगों को मिलकर इस हैंडपंप को चलाना पड़ता है और थोड़ा पानी निकलता है ।

लोगों ने सरकार और विभाग से अनुरोध किया है कि उनकी समस्या का हल शीघ्र अति शीघ्र किया जाए । स्थानीय पंचायत के प्रधान बहादुर सिंह ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । स्थानीय पंचायत के प्रधान ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने आईपीएच विभाग को पहले भी अवगत कराया था।

ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि उन्हें पीने की पानी की पाइप लाइन डालकर समस्या का हल करवाया जाए।  इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के एसडीओ सुशील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस काम का प्लान तैयार हो गया है और जल्द  इस पाइपलाईन को डालकर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...