ग्राम पंचायत नवानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार

सरकाघाट उपमंडल (ना) के तहत ग्राम पंचायत नवानी में आज बाल विकास परियोजना कार्यालय गोपालपुर स्थित सरकाघाट के सौजन्य राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता शर्मा ने समाज तथा उपस्थित प्रतिभागियों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने ,कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने कहाकि वर्तमान समय में बेटियां भी किसी से कमतर नहीं हैं,महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसा कोई काम नहीं है जो बेटियाँ नहीं कर सकती और अगर बेटियाँ की संख्या यूँ ही घटती रही तो समाज में असंतुलन पैदा हो जाएगा।

उन्होंने समाज से बेटियों को बचाने का तथा पढ़ालिखा कर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। अगर बेटी पढ़ेगी लिखेगी तभी वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी। उन्होंने बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान मदन लाल ने स्थानीय पंचायत के प्रतिभागियों से बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने का आग्रह किया।

पर्यवेक्षक अनिल ठाकुर द्वारा विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न विभागीय स्कीमों जैसे बेटी है अनमोल योजना, सशक्त महिला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की ।

स्वास्थय शिक्षक शक्ति चंद द्वारा विचार साझा करते हुए बेटियों से आईएफए टेबलेट का नियमित सेवन करने को भी कहा।आंगनवाड़ी कार्यकर्तायों तथा अन्य प्रतिभागियों द्वारा नाटक , समूह गान तथा भाषण द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी कार्यक्रम में दिया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उप प्रधान हेम राज,बीडीसी सदस्य चमन लाल, समस्त परियोजना पर्यवेक्षक तथा लगभग 120 प्रतिभागी उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...