ग्राम पंचायत दरगेला के उप-प्रधान और भगत सिंह युवा क्लब ने बांटे मास्क

--Advertisement--

Image

दरगेला, नितिश पठानियां 

आज दिनांक 8-5-2021 को भगत सिंह युवा क्लब दरगेला द्वारा ग्राम पंचायत दरगेला के उप-प्रधान संदीप कुमार की अगुवाई में स्थानीय लोगों और राहगीरों को मास्क बांटे गए।

हिमखबर न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए भगत सिंह युवा क्लब के सचिव अजय राणा, और उप-प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि आज इस मौके पर उनके द्वारा 60 मास्क बांटे गए। साथ ही उन्होंने लोगों को मास्क पहने रखने, हाथों को निरंतर अन्तराल पर धोना, सेनाटाईज करना, और उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

संदीप कुमार ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामले सबके लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भीड़ से दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है ।

उन्होंने कहा है कि अपने आप को तथा अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी इस बीमारी को बहुत हल्के में ले रहे हैं तथा इस लापरवाही के कारण उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

संदीप कुमार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा 7 से 17 मई सुबह 6  बजे तक जो  दिन-रात  का कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है लोग उसका सख्ती से पालन करें। उन्होेंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान लोग बेवजह घरों से न निकलें ।

इस मौके पर भगत सिंह युवा क्लब के सचिव अजय राणा, कार्तिक पठानिया, राहुल राणा, उप-प्रधान संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, अंशुल राणा, अभिषेक शर्मा, रोहित राणा, रजू राणा व भगत सिंह युवा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...