ग्राम पंचायत खेहर में लगाया गया कोविड वैक्सीन टीकाकरण कैंप

--Advertisement--

Image

खेहर, गैरी राजपूत

उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत खेहर में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम पंचायत खेहर के लोगों ने टीकाकरण कैंप का लाभ उठाया और साथ लगती पंचायतों के लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया ।

ग्राम पंचायत प्रधान पवन कुमार पप्पू की अध्यक्षता में इस कैंप का आयोजन किया गया । इसमें उन्होंने बताया की इस टीकाकरण कैंप का लाभ साथ लगती कई पंचायतों को मिला। ग्राम पंचायत खेहर के प्रधान पवन कुमार पप्पू ने बीएमओ आरके मेहता का धन्यवाद किया ।

इस कैंप का आयोजन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खेहर में किया गया । इस उपलक्ष पर मरीजों को फल भी वितरित किए गए । इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ,आशा वर्कर्स बीना देवी, रजनी देवी, अनु वाला ।और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । ग्राम पंचायत प्रधान पवन कुमार पप्पू ने लोगों से आग्रह किया की सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग जरूर करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...