ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ निकाला रोष पदर्शन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले उपमंडल सलूणी में लोगों का गुस्सा अब सातवे आसमान में देखने को मिल रहा है। पिछले 6,से सात वर्षो तक विभाग की लिपडी चुपड़ी बातों के बहकावे को तोड़ते हुए इन ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है।

इन ग्रामीण लोगों का रोष है तो इस बात का कि पिछले 6,सालो से पीडब्ल्यूडी विभाग उनके साथ झूठे वायदे कर सिर्फ बहलाने का काम कर रहा है। इन लोगों का यह भी आरोप है कि अब तो हालात ऐसे बनते जा रहे है कि विभाग की अनदेखी के चलते न तो पुल का काम पूरा हो रहा है और न ही पुल के साथ उस दंगे के काम को किया जा रहा है जिस से पुल और सड़क सुरक्षित हो सके।

नारे लगाते इन ग्रामीण लोगों का कहना है कि अगर समय से इस पुल और उसके साथ लगने वाले दंगे का निर्माण हो गया होता तो हम गरीब किसानों ने जो मेहनत सब्जी इतियादी पर की थी वह समय पर ठीक जगह पहुंच जाती तो हम लोगों को कोई भी नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

इन लोगों ने विभाग को चेताते हुए कहा है कि समय रहते लोक निर्माण विभाग इस कार्य को जल्दी से नही करवाता है तो सभी ग्रामीण लोग इससे भी ज्यादा कठोर कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...