गैलेक्सी स्कूल के मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस चौकी नगरोटा सूरियाँ के थाना प्रभारी एएसआई एम एस ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

स्कूल प्रबंधन समिति ने इन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर शत प्रतिशत स्पर्धा करवाई। जिसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें बच्चों के लिए दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, एथलीट तथा बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी खेले थी।

कक्षा पहली से चौथी तक आपसी खेलकूद तथा कक्षा पांचवी से 12वीं तक अंतरसदनीय प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई। जिसमें दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल व शिक्षा का तालमेल के महत्व को समझाते हुए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही दीवाली उपलक्ष्य पर अंतरसदनीय पोस्टर मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। पांचवी से आठवीं जूनियर वर्ग में कार्ड मेकिंग तथा सीनियर वर्ग नवमीं से लेकर 12वीं तक पोस्टर मेकिंग करवाई गई और कक्षा छठी से 12वीं तक रंगोली अंतर सदनीय प्रतियोगिता करवाई गई ।

दीवाली के इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, किरण लता प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य और समन्वयक रानी धीमान ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय मंडी में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार शिविर

हिमख़बर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया...

पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल

हिमख़बर डेस्क पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल सदर में...

उपायुक्त कांगड़ा ने मानसून के दौरान नदियों, खड्डों व जलाशयों के समीप जाने पर लगाई रोक

हिमख़बर डेस्क  मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...