गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में बच्चों ने देखा जादू का करतव

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से बच्चों ने अपने स्कूल के प्रांगण में जादूगर सोमवीर सिंह की धमाल देखी । मंच पर जब जादूगर ने अपने भारत देश के झंडे से संबंधित जादू को दिखाया तो सभी बच्चों ने बड़े गर्व से अपने देश का सम्मान किया ।

बच्चों के उत्साह और अपने देश के प्रति प्यार को देखकर सभी बहुत आनंदित हुए । क्योंकि सबको लगा कि हमारे देश की आने वाली पीढ़ी कभी भी इस झंडे को झुकने नहीं देगी । जादू की सभी कलाकृतियां देखकर बच्चों ने खूब तालियां बजाई ।

मनोरंजन का भी बच्चों के जीवन में बहुत महत्व होता है क्योंकि जब बच्चा मन से खुश होगा तभी वह अपने हर कार्य को एकाग्र चित्त होकर कर पाएगा ।

इस प्रस्तुतीकरण में स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ गुलशन कुमार, प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, समन्वयक श्वेता वैद्य, समस्त अध्यापक वर्ग और बच्चे दर्शक थे ।

सभी का मनोरंजन करवाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने रेडक्रास सोसायटी और रेडक्रास सोसायटी के जादूगर सोमवीर सिंह का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...