गुस्से मे आपा खो बैठा पति, ब्लेड से रेत डाला पत्नि का गला, फिर खुद का भी काट लिया गला

--Advertisement--

ऊना, 16 फरवरी – अमित शर्मा

ऊना जनपद के गगरेट के अंतर्गत पड़ते ओयल गांव में पति ने ब्लेड से पत्नी का गला रेत कर खुद का गला भी ब्लेड से रेत डाला। पति द्वारा पत्नी का गला रेतने के साथ खुद पर किए गए जानलेवा हमले के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओयल गांव का महाबीर सिंह किसी बात को लेकर इतनी तैश में आ गया कि उसने तेजधार ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके बाद खुद पर भी ब्लेड से जानलेवा हमला करके लहूलुहान कर लिया।

स्थानीय लोग पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि महाबीर के लहूलुहान होने की खबर आ गई। जिस पर पुलिस स्थानीय लोगों के साथ उसे ढूंढने पहुंची तो रास्ते में गिरे खून के कतरों का पीछा करते हुए महाबीर सोमभद्रा नदी से पार अर्धचेतन अवस्था में पड़ा मिला। उसे भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया।

बताया जा रहा है कि ओयल गांव के महावीर सिंह का अपनी पत्नी के साथ पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिस पर पंचायत के माध्यम से मामला पुलिस थाना भी पहुंचा था। ओयल गांव के लोगों की माने तो महावीर पहले भी ब्लेड से अपनी नसें काट चुका है।

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद के बोल

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। घायल पत्नी के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस उसकी हालत बयान देने लायक न होने के चलते उसके बयान नहीं ले पाई।डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...