गाड़ियों के विवाद को लेकर बेटों ने पिता को पीटा, केस दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत बेटों द्वारा पिता की पिटाई करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में दौलतराम निवासी थाच भराड़ीघाट ने कहा है कि उसके दो लड़के दिनेश कुमार व हरीश कुमार हैं। इसके पास एक ट्रक, एक जीप व एक कार है। उसके दोनों लड़के व घरवाली मेरे साथ अकसर इसको लेकर झगड़ा करते हैं। उसके छोटे बेटे ने तीनों गाडि़यों पर जबरन कब्जा कर लिया है।

इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र पंचायत को दिया था। इस पर पंचायत प्रधान ने वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में एक समझौता किया था, जिसे उसने माना था। लेकिन 25 मई को बेटे हरीश, दिनेश, उसकी पत्नी रामकली व भाभी विधा देवी ने उसे पीटा। इससे उसे चोटें पहुंची हैं।

डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...