गाेबिंद सागर झील में चालक सहित डूबी बाेट, सर्च ऑप्रेशन जारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

 

बिलासपुर जिले के अंतर्गत भाखड़ा डैम के समीप गाेबिंद सागर झील में एक बाेट तेज तूफान की चपेट में आकर पानी में डूब गई। मौके पर बोट को ढूंढने का कार्य जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बाेटिंग कराने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली इस बाेट में सिर्फ चालक ही सवार था। अचानक आए तेज तूफान के चलते बाेट ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण बाेट चालक सहित पानी में डूब गई।

 

हालांकि बाेट व बाेट के साथ डूबे चालक काे खोजने के लिए लोग वहां पर जुटे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो बाेट का और न ही बाेट चालक का पता चल पाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...