गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, शादी समारोह में साले ने जीजा को बेरहमी से पीटा; थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

देवभूमि हिमाचल के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल में चल रही एक शादी के दौरान साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सौली खड्ड निवासी 39 वर्षीय वरुण गोयल ने बताया कि वह गुरुवार शाम अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने राजमहल होटल गया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे, जब वह होटल के भीतर थे, तभी उनके साले गौरव कपूर (निवासी मोती बाजार) ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि बिना किसी कारण गौरव ने अपने जीजा को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वरुण गोयल के अनुसार, गौरव कपूर पहले भी उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम मंडी को भी दी गई थी।

हालांकि, पारिवारिक गरिमा को देखते हुए उस समय मामला सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार गौरव ने सरेआम मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वरुण को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

मंडी सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गौरव कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...