गाय को बचाते हुए खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौत

--Advertisement--

मृतक शिक्षक अपनी बीमार पत्नी से मिलने स्कूल की छुट्टी होने के बाद पांवटा साहिब आ रहे थे, गाय को बचाने के दौरान शिक्षक ने कार पर से खो दिया नियंत्रण।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में पेश आए एक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के दौरान शिक्षक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामाधौण निवासी 51 वर्षीय ईश्वर दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा में टीजीटी के पद पर तैनात थे। मृतक शिक्षक अपनी बीमार पत्नी से मिलने स्कूल की छुट्टी होने के बाद पांवटा साहिब आ रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी व बेटा-बेटी छोड़ गए है।

इस दौरान मानल-कांटी मशवा सड़क पर ढाब पिपली के समीप गाय को बचाने के चक्कर में कार हादसे का शिकार हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को मिली मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शिक्षक को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...