गायत्री मंदिर के 39वें स्थापना दिवस पर समाज के 9 श्रेष्ठ लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

गायत्री मंदिर के 39 वें स्थापना दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह समारोह 20 सितंबर 2023 को ऋषि पंचमी के अवसर पर हर वर्ष मनाया जाता है।

इस वर्ष भी गायत्री मंदिर के संस्थापक एवं महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 9 लोगों को मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने बताया कि इसमें उर्वशी ठाकुर डीएफओ (श्री रेणुका जी), राजेंद्र ठाकुर तहसीलदार (ददाहू), डॉक्टर मोनिशा अग्रवाल बीएमओ (धगेडा),दिनेश शर्मा सेवानिवृत्ति सैनिक (बेड़ोन), शैलेश सैनी पत्रकार (नाहन), संगीता तोमर प्रधान ग्राम पंचायत (छो बोगर), वीरेंद्र सिंह दिव्यांग धावक (संगडाह), प्रतिनिधि विजिट शिरगुल सेवादल (कोटी धीमान), कुंदन सिंह तोमर समाजसेवी (कोटी धीमान) को मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

महामंडलेश्वर दयानंद भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज में लोगों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाना है।

यह समारोह गायत्री मंदिर रेणुका में ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...