गाड़ी से बीस बोरी सरकारी चावल बरामद,छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

भरमौर-पठानकोट एनएच पर तुन्नूहट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चुराह से पंजाब में ले जाई जा रही 20 बोरी सरकारी चावल पकड़ी हैं। पुलिस ने तलाशी के लिए चेकपोस्ट पर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन सवार चावल संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा, पुलिस ने वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चंबा से पंजाब की ओर एक पिकअप जा रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। तुन्नूहट्टी बैरियर पर पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग करने के लिए रोक कर उसकी तलाशी ली। वाहन में सरकारी चावल और मक्की लदी हुई थी। पुलिस टीम ने चालक से सरकारी चावलों को लेकर पूछताछ की तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

टीम ने पिकअप से सारा सामान निकलवाया। इसमें बीस बोरी सरकारी चावल बरामद की गईं। पुलिस ने दो लोगों पर सरकारी खाद्य सामग्री को बिना किसी दस्तावेज के पंजाब ले जाने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना चुवाड़ी ने मक्की की बोरियों को छोड़ सरकारी चावल की 20 बोरियों को अपने कब्जे में लेकर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...