गाड़ी को पास न देने पर दो गुटों में खूनी झड़प

--Advertisement--

गाड़ी को पास न देने पर दो गुटों में खूनी झड़प

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के रामपुर घाट में गाड़ी को साइड देने को लेकर दो घुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान लगभग एक दर्जन लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होता देख पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इस दौरान इस हमले में घायल हुए लोगों का उपचार करवाया गया।

सीडीपीओ पांवटा आईपीएस आदित्य सिंह के बोल 

सीडीपीओ पांवटा आईपीएस आदित्य सिंह ने बताया कि गाड़ी को साइड देने को लेकर दो गुटों में आपसी जड़प हो गई था। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल व मौके पर तैनात कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...