गांव में सड़क पहुंचते ही जेसीबी पर चढ़कर नाचने लगे लोग

--Advertisement--

गांव में सड़क पहुंचते ही जेसीबी पर चढ़कर नाचने लगे लोग

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड सलूणी के सिंगा गांव में सड़क पहुंचते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग खुशी में जेसीबी के पंजे पर चढ़कर नाचने लगे। पहली बार सड़क सुविधा से जुड़े सिंगा गांव के लोगों की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।

जेसीबी ऑपरेटर को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही डीजे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव में नाचने-गाने का दौर देर रात तक चलता रहा।

ग्रामीणों की खुशी में जेसीबी चालक भी इतना घुलमिल गया कि उसने जेसीबी के पंजे पर आधा दर्जन लोगों को हवा में उठा दिया। ग्रामीण भी पंजे पर बैठकर नाचने लगे।

सड़क का निर्माण पंचायत की तरफ से करवाया जा रहा है। पहले सिंगा गांव के लोगों को तीन किलोमीटर रोजाना पैदल सफल करना पड़ता था लेकिन अब सड़क बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों तेज राम, होशियारा राम, विकराल, रवि और हंसराज ने बताया कि सड़क सुविधा से जुड़ने के लिए ग्रामीणों ने ऐसा कोई दरवाजा नहीं छोड़ा जहां पर उन्होंने सड़क बनाने के लिए दस्तक न दी हो। ग्रामीणों को हर बार आश्वासन ही मिलते। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने सड़क बनवाने का बीड़ा उठाया।

पंचायत प्रधान के बोल

पंचायत प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि सिंगा गांव तक सड़क बनना काफी जरूरी था। सड़क न होने से ग्रामीणों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब ग्रामीणों को सड़क के साथ वाहन सुविधा भी मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...