गहरी खाई में लुढ़की जेसीबी मशीन , कई लोग घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की पंचायत मोहनी में गांव ग्राहों के पास एक जेसीबी मशीन लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जेसीबी लुढ़कने के कारण इस पर सवार करीब छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सहित बंजार पुलिस का दल घटना स्थल की ओर रवाना हुआ और खाई से घायलों को निकालने का काम शुरू किया।

बचाव अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय जेसीबी में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...