गश्त के दौरान पुलिस ने 112 पेटियां देसी शराब के साथ 2 धरे, वाहन जब्त

--Advertisement--

गश्त के दौरान पुलिस ने 112 पेटियां देसी शराब के साथ 2 धरे, वाहन जब्त

शिमला – नितिश पठानियां

जिले के तहत तहसील चौपाल के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्पैशल सैल की टीम ने जिले के तहसील चौपाल के शिल्ली पुलबाहल में नाका लगाकर एक गाड़ी को अवैध रूप से ले जाई जा रहीं शराब के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने इस वाहन से 112 पेटियां देसी शराब की बरामद करते हुए 2 लोगों को धरा है, जबकि वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस थाना चौपाल में दर्ज मामले के तहत स्पैशल सैल की एक टीम फागू, ठियोग, बलग, पुलबाहल आदि की ओर गश्त पर निकली हुई थी। इस दौरान शिल्ली पुलबाहल में एक गाड़ी (नंबर-एच.पी. 63बी 8864) आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। जब इस वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें 112 पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं।

वाहन में जगदीश चंद (43) पुत्र परमा नंद निवासी गांव कांदल डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा और वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र हरिराम निवासी गांव चइंजन डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा सवार थे। दोनों शराब के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...