गरमाई फतेहपुर की सियासत, राजन सुशांत ने 24 घंटे सेवाओं का उठाया मुद्दा

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के कारण इन दिनों यहां की राजनीति गरमाई हुई है। आए दिन यहां भाजपा और कांग्रेस सहित अन्‍य दलों के नेता हाजरी भर रहे हैं। इस बीच पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डाक्‍टर राजन सुशांत ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्‍होंने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने ही विकास करवाया है। जब वह विधायक थे, मंत्री थे व सांसद थे। उसके बाद विकास नहीं हुआ है।

उन्होेंने कहा वर्तमान नेताओं ने फतेहपुर की भोली भाली जनता को ठगा है। रे अस्पताल को 24 घंटे खोलने की बात और सब्जी मंडी का शिलान्यास तीन बार हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार उन्होंने आजाद नहीं बल्कि अपना राजनीतिक दल बनाया है।

उन्होंने कहा कि अगर वह जीतते हैं तो दो लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और विकास के कार्यों को गति देंगे। गांवों में बिजली, पीने के पानी को लेकर बहुत समस्या है। इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं, इससे भी लोगों से ठगी हुई है। जयराम ठाकुर की सरकार अधिकारी और कर्मचारी में मस्त है और जनता त्रस्त है।

डाक्‍टर राजन सुशांत ने जखबड़ के मछोट गांव में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है और लोगों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पंचायत स्थानां में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है, पंद्रह दिन बाद पानी मिलता है। वहीं बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं।

इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड डाक्‍टर संजीव गुलेरिया ने कहा आज कर्मचारयों की पेंशन बंद होने से इस महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर कई पंचायतों के लोग और गण्‍यमान्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...