गनोह में आग ने मचाया कहर, हार्डवेअर की दुकान बनी आग का शिकार

--Advertisement--

Image

देर रात की है घटना,दुकान में रखा सारा सामान हुआ स्वाह

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा की गनोह पंचायत में रात को अचानक आग लगने की घटना सामने आई।आग इतनी भयंकर थी की दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख़ हो गया हैं।देर रात से लगी आग सुबह तक सुलगती रही।

दुकान के मालिक रतिक महाजन ने बताया की देर रात उन्हें फोन आया की आपकी दुकान से धुआँ निकल रहा हैं।जब आकर देखा तो दुकान मे आग लग चुकी थी।तुरंत लोगों की मदद से अग्निश्मन विभाग को सूचित किया।

अग्निश्मन विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर क़ाबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि अकेले नूरपुर अग्निशमन विभाग को इस काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

इस बजह से अग्निश्मन विभाग नूरपुर ने फतेहपुर व ज्वाली से अग्निश्मन विभाग की गाड़िया मगवाई।उसके बाद आग पर क़ाबू पाया गया।

रतिक ने बताया की मौके पर तहसीलदार नूरपुर भी पहुंच गए थे। रतिक ने बताया की उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया हैं तथा लगभग डेढ़ से दो करोड़ रूपये का नुकसान हुआ हैं।

आघार पंचायत के पूर्व प्रधान कमल किशोर ने बताया की उन्हें सुबह फोन आया और इस घटना की जानकारी दी गई।वे तुरंत मौके पर पहुँचे।मौके पर देखा की दुकान पूरी तरह से जल रही थी और अग्निश्मन विभाग की गाड़िया आग पर क़ाबू पा रही थी।

कमल किशोर ने कहा की रतिक महाजन की दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका है।एसडीएम नूरपुर को इस घटना की तुरंत सूचना दी गई।

एसडीएम नूरपुर ने तुरंत घटना स्थल पर तहसीलदार को भेजा।तहसीलदार मौके पर पहुँचे और स्थिति का मुआयना किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...