गत्ता उद्योग में लगी भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे, अस्पताल में उपचाराधीन

--Advertisement--

गत्ता उद्योग में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी की आग की चपेट में 3 मजदूर आ गए और आग में बुरी तरह से झुलस गए।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के माजरा स्थित एक गत्ता उद्योग में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी की आग की चपेट में 3 मजदूर आ गए और आग में बुरी तरह से झुलस गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झुलसे मजदूरों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया फिलहाल मजदूर खतरे से बाहर है।

मौके पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि माजरा से तीन मजदूरों को सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया की फिलहाल वह खतरे से बाहर है वहीं पुलिस भी अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

अस्पताल में आग से झुलसे कंपनी के एक मरीज ने बताया कि जैसे ही वह कंपनी में काम कर रहे थे कि अचानक वहां पर एक ब्लास्ट हुआ और आग की लपटें उठने लगी और कुछ मजदूर झुलस गए। फिलहाल तीनों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में इलाज चल रहा है।

वही आपातकाल सेवा में तैनात डॉक्टर अंगीजमा धर्मा ने बताया कि अस्पताल में तीन मजदूरों को लाया गया था जो आग की वजह से झुलस गए हैं जिनका पावटा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...