गजब! नकली CBI बनकर कर रहे थे गाड़ियों की जांच, शिकायत के बाद फिर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

--Advertisement--

फर्जी CBI अधिकारियों को पुलिस ने पकड़ा, लोगों के शिकायत के बाद लिया गया एक्शन, गाड़ी पर लगा रखी थी फ्लैशर लाइट

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के सोलन जिले में पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर वाहनों की चेकिंग करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोहित कुमार निवासी अर्की, जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 जुलाई को जब वह अपनी कार में तेल डालने के लिए खारसी जा रहा था, तो शालूघाट में मंदिर गेट के पास एक कार नंबर HP-24C-4309 खड़ी थी।

उस पर लाल बत्ती लगी हुई थी। उस कार के साथ दो व्यक्ति खड़े थे, जो आने-जाने वाली गाड़ियों को चेक कर रहे थे। वह अपने आप को सीबीआई के अधिकारी बता रहे थे।

पुलिस ने इस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग धारा 204, 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस थाना बागा की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों मनोज कुमार, विनोद कुमार और नरेश कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपित बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों से गाड़ी नंबर HP-24C-4309 में फ्लैशर लाइट को पुलिस ने कब्जे में लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 14 जुलाई को वे तीनों शालूघाट मंदिर में माथा टेकने आए थे। वहां उन्होंने सीबीआई अधिकारी बनकर गाड़ियों की चेकिंग करने और अपना रुतबा बनाने का प्लान बनाया।

नरेश कुमार उर्फ भूरा डीएसपी सीबीआई बनकर गाड़ी में बैठ गया, जबकि मनोज कुमार और विनोद कुमार आने-जाने वाली गाड़ियों को चेकिंग के लिए रोकने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर वे वहां से भाग गए।

जांच में पाया गया कि इन तीनों ने गाड़ी पर लगी फ्लैशर लाइट 12 जुलाई को ऑनलाइन मंगवाई थी। अभी तक की जांच में इनकी तरफ से पैसे उगाही की कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की प्राथमिकता से जांच जारी है।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ बागा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...