गगल में बुजर्ग महिला की सोने की चेन चुराता महिलाओं का गिरोह धरा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

गगल चौक में बुधवार को चेन स्नेचर महिलाओं के गिरोह को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल चौक में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बुधवार दोपहर को चेन स्नेचर गिरोह की छह महिलाएं बस में चढ़ रहीं एक वृद्ध महिला के गले की चेन काट रही थीं।

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय महिला गांव भडियाड़ा जाने के लिए बस में चढ़ने लगी, तो ये महिलाएं भी आगे-पीछे सवार होने लगीं। एक महिला वृद्धा के गले में डाली सोने की चेन काटकर ले गई।

महिला के शोर मचाने पर लोगों ने चेन स्नेचर महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, सातवीं आरोपी महिला वहां से भाग गई।

गगल थाना के प्रभारी भूपि सिंह ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक महिला से चेन भी बरामद हुई है। पकड़ी गई महिलाएं खुद को लुधियाना की बता रही हैं।

आरोपी महिलाओं से पूछताछ के दौरान दुपट्टे भी दो-दो मिले हैं, ताकि घटना को अंजाम देने के बाद दुपट्टा बदल लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय सभी नागरिक अपनी कीमतों वस्तुओं के प्रति सजग रहें।

इसके अलावा कहीं कोई संदिग्ध लोग नजर आते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...