गगल एयरपोर्ट में दो व‍िमानों व एक हेली टैक्‍सी और हवाई टैक्‍सी की सेवाएं बंद

--Advertisement--

Image

गगल, अंशुल दीक्षित

कोरोना महामारी के चलते लोगों ने आवाजाही बेहद कम कर दी है। जिसके चलते एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे की विमान सेवाओं में कटौती कर दी है।

यहां से जाने वाली हेलीटैक्सी और हवाई टैक्सी तो बंद कर ही दी है। इसके अलावा विमान भी बंद कर दिए हैं। कोरोना महामारी के कारण गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे में अब पांच विमानों के बजाय मात्र तीन ही विमान हवाई सेवाएं देंगे।

गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि अब से हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।अब मात्र तीन ही हवाई सेवाएं दिल्ली से गगल तक सेवाएं देंगी। इससे पहले गगल हवाई अड्डे पर पांच विमान जिसमें से तीन एयर इंडिया के औऱ दो स्पाइस जेट के विमान, एक हेलीटैक्सी तथा एक हवाई टैक्सी सेवा दे रही थी।

शर्मा ने बताया अब तीन विमानों के अलावा और अब कोई भी विमान गगल एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं नहीं देेंगे। न ही हेलीटैक्सी और न ही हवाई टैक्सी। अब मात्र तीन ही विमान अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें से दो एयर इंडिया के औऱ एक स्पाइस जेट का विमान शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...