खोखे की आड़ में नशे का कारोबार, 566 ग्राम चरस समेत दुकानदार गिरफ्तार

--Advertisement--

खोखे की आड़ में नशे का कारोबार, 566 ग्राम चरस समेत दुकानदार गिरफ्तार।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरलू में एक दुकानदार को 566 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 49 वर्षीय भादर सिंह अपने खोखे (छोटी दुकान) की आड़ में नशे का धंधा करता था।

जिसके बाद शुक्रवार तड़के हेड कांस्टेबल रंजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यक्ति को 566 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि संगड़ाह अस्पताल में आरोपी की मेडिकल जांच करवाई जा चुकी है। NDPS के तहत दर्ज इस मामले की तहकीकात जारी है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से नशे का धंधा करने वालों की गुप्त सूचना देने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...