खोखली नीतियों और घोषणाओं की सरकार भाजपा -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा की जब से हिमाचल में  उप चुनावों का बिगुल बजना शुरू हुआ है तभी से मुख्यमंत्री जी ने भी घोषणाओं का खाली पिटारा उन क्षेत्रों में खोलना शुरू कर दिया है जहा उपचुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है, यह कहती कुछ है और करती कुछ है। आज ज़मीनी हकीकत देखें तो लोग रसोई से ले कर पेट्रोल -डीज़ल तमहंगाई के शिकार है।

युवा वर्ग बेरोज़गार है और सरकार घोषणाओं पर घोषणाओं का खाली पिटारा खोले जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को लोगों की याद तभी आती है जब चुनावों का दौर शुरू होता है अन्यथा यह घोटालों में ,सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग में ,लोगों की भावनाओं और विचारों को भड़काने में और कॉर्पोरेट घराने को खुश करने में ही नज़र आती है। 

आज ऊर्जा विभाग में ,उद्यान विभाग में ,पशुपालन विभाग में ,जलशक्ति एवम लोकनिर्माण विभागों में जिस तरह की लूट चल रही है ,भाजपा सरकार की नियत को दर्शाता है। भाजपा मुंगेरी लाल के सपने दिखाने वाली सरकार है। यह सरकार नई नई योजनाओं को लाती है और उसी से घोटालों की धरातल तैयार करती है। लोगों को धमकाना ,लोगों में नफरत फैलाना और लोगों पर झूठे आरोप लगाना ही भाजपा की नियत है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की आज की जनता जागरूक है और ये भाजपा के जुमलों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी लोगों की इस भावना को अच्छे से समझती है और जनता के इसी बल पर आज कांग्रेस पार्टी एक अच्छे विपक्ष के रूप में काम कर रही है जो निरंतर भाजपा को मनमानी करने से रोकने में कामयाब हो रही है।

कांग्रेस पार्टी एक नये जोश और एक नई कार्यनीति से काम कर रही जो लोगों को पसंद आ रही है। प्रवक्ता ने कहा की आज लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये तैयार बैठे है और लोगों का यही जोश कांग्रेस पार्टी का आधार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...