खेल मुकाबलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

--Advertisement--

Image

चार जोन में होंगे खेल मुकाबले।

नूरपुर – देवांश राजपूत

राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन बारे रूपरेखा तैयार करने सहित अन्य तैयारियों को लेकर एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति सदस्यों सहित आयोजक पाठशालाओं के प्रमुखों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने बताया कि 6 अगस्त को बदूही में वन मंत्री राकेश पठानिया खेल मुकाबलों का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इन मुकाबलों के लिए विधानसभा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के लिये चार जोन बनाए गए हैं। जिसके तहत सदवां, बदुही, भड़वार तथा नूरपुर जोन में खेल मुकाबले होंगे।

इन जोन के तहत आने वाले सभी निजी तथा सरकारी स्कूलों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के 14 से 19 आयुवर्ग के बच्चे इन मुकाबलों में भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त 17 अगस्त को अटल इंडोर स्टेडियम में टूर्नामेंट के फाइनल तथा सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के मुकाबले होंगे।

अनिल भारद्वाज ने बताया कि खेल मुकाबलों के अतिरिक्त 12 अगस्त को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कालेज में भाषण, जबकि 16 अगस्त को एनपीएस स्कूल में सभी जोन के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुकाबले आयोजित करवाये जाएंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में तहसीलदार सुरभि नेगी, मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष देविंद्र शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...