खेलों में नहीं होगा राजनीतिक दखल, एसोसिएशन में खिलाड़ियों को ही मिले प्रतिनिधित्व

--Advertisement--

Image

मंडी, 17 जनवरी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि खेल गतिविधियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को ओलंपियन यार्ड बनाया जाएगा और अलग अलग खेल गतिविधियों को करवाया जाएगा। इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाएगा।

इसके अलावा खेलों का राजनीतिकरण न हो इसे भी सुनिश्चित किया जायेगा। खेल संघों में खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले इसको लेकर कानून में प्रावधान की जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा आज नशे की तरफ जा रहे हैं और बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण युवा आत्महत्या भी कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार युवाओं को खेल गतिविधियों की तरफ ले जाने के लिए प्रयास करेंगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्धा किस तरह से आयोजित की जाए इसको लेकर आज अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और एक पूरा रोडमैप तैयार किया गया है जिसे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

इसके अलावा राजनीतिक लाभ के मकसद से कुछ लोग खेल संघों में आते हैं लेकिन मंशा पूरी होने पर खेल को छोड़ देते हैं इसलिए खेलों में किसी भी तरह की राजनीति ना हो इसे प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी।

अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में इसको लेकर कानून में संशोधन के लिए भी मुख्यमंत्री की राय के बाद निर्णय लिया जायेगा। वहीं प्रदेश की खेल नीति का भी अध्ययन कर जरुरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...