खेतों में बंदरों को भगाने गईं नानी व दोहती की करंट लगने से मौत

--Advertisement--

रक्कड़ पुलिस थाना के अंतर्गत सलेटी में बिजली की तार से करंट लगने से नानी व दोहती की मौत हो गई है। 

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में नानी व दोहती की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रक्कड़ पुलिस थाना के अंतर्गत सलेटी में बिजली की तार से करंट लगने से नानी व दोहती की मौत हो गई है। खेतों से बंदरों को खदेड़ते हुए यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि बीती रात को तूफान के कारण बिजली का तार टूट कर खेतों में गिर गया लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन सुबह खेतों में गई नानी व दोहती की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सपना देवी और 5 वर्षीय आरुही के रूप में हुई है ।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बिजली विभाग बिजली को बंद किया और ग्रामीणों ने दोनों नानी और दोहती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...