खेतों में अचानक लगी आग ने धारण किया विकराल रूप, अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त से पाया काबू

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

भटियात क्षेत्र के जंगलों की आग आए दिन विकराल रूप धारण कर रही है सोमबार देर शाम को भी जिला के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले तुनूहटट्टी के आबकारी विभाग के कार्यालय के सामने खेतों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही समय में यह आग दुकानों की और बड़ने लगी।

स्थानीय लोगों व वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग का विकराल रूप देखकर स्थानीय दुकानदार द्बारा मजबूरन अग्निशमन विभाग को फोन के माध्यम से सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही बनीखेत की अग्निशमन विभाग की टीम जिसमें होम गार्ड के तीन जवान जोकि वाहन में सवार होकर प्रवेश द्वार पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए और जल्द ही इस पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके उपरांत स्थानीय दुकानदारों ने राहत भरी सांस ली ।

अग्निशमन विभाग की टीम यदि मौके पर समय रहते न आती तो किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम मिल सकता था। कई दिनों से सामने आ रही अचानक लगने वाली आग की घटनाओं ने लोगों के साथ साथ जीव जंतुओं का जीना भी मुश्किल किया हुआ है दूसरी और वन विभाग की और से आग पर काबू पाने के कारगर कोशिश तो की जा रही है।

लोगों की मांग रही है कि चोरी छिपे आग की घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जालोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर मंथन*

हिमखबर डेस्क जालोड़ी जोत में इको-टूरिज्म गतिविधियों को सुदृढ़ करने...

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...