खेती की आड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी, पकड़ा गया ISI के लिए काम करने वाला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजस्थान में जैसलमेर जिला के मोहनगढ़ नहरी इलाके से आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने पाक खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के संदेह में एक संदिग्ध पाक जासूस को हिरासत में लिया है। शक के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने मोहनगढ़ थाना पुलिस के साथ मिलकर पठान खान (40) को नहरी इलाके की जीरो आरडी से पकड़ा है।

अब सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। साथ ही पाकिस्तान ISI भेजी गई खुफिया जानकारियों को लेकर पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पठान खान निवासी करमो की ढाणी चांधन के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं।

पठान खान साल 2019 में पाकिस्तान भी जाकर आया है। इसके बाद से वह लगातार पाकिस्तान के संपर्क में है और सुरक्षा एजेंसियां भी उस पर नजर बनाए हुए थीं। सूत्रों से जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ नहरी इलाके के जीरो आरडी में पठान खान का मुरबा (खेत) है। पठान खान वहीं रहकर खेती का काम करता है।

सूत्रों के सनुसार पिछले लंबे समय से पठान खान जैसलमेर में आर्मी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की गोपनीय और महत्वपूर्ण सूचनाएं साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की वीडियो एवं फोटो पाक जासूसों को भेज रहा है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां भेजने के शक में सुरक्षा एजेंसियों एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पठान को बीती रात करीब 3 बजे उसके खेत से पकड़ा है। सुरक्षा एजेंसियां उसको पकडक़र संयुक्त जांच सेंटर में लाई हैं, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...