खिरडी मेला देखने आए दो युवक सड़क हादसे का शिकार, एक गंभीर रूप से घायल टांडा रेफर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मेले की खुशियां एकदम से अचानक मातम में बदल गई। बीती देर शाम खिरडी़धार मेले में हंसते खेलते दो नौजवान अपने मोटरसाइकिल एचपी 47-0908 सवार होकर मेला देखने के उपरांत जब अपने घरों को लौटने लगे, तो एक होंडा सिटी कार एचपी 47-6444 ने पीछे से टक्कर दे मारी।

जिसके कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेला देखने आए लोगों ने 108 के माध्यम से नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरांत टांडा रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना के बारे में एसएमओ डॉ विपिन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक की घायल युवक राजकुमार की हालत गंभीर थी तथा सिर पर गहरे जख्म होने की वजह से उन्हें टांडा एवं पठानकोट रेफर कर दिया गया। तो वही दूसरे युवक विशाल जिसे आंशिक रूप से छोटे आई थी उसे उपचार उपरांत घर भेज दिया गया।

तो वही उपमंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक राजकुमार के परिवार को दस हजार रूपए फौरी राहत के रूप में दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...