खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने मुख्यमंत्री को फिर दी धमकी, पुलिस ने सीएम जयराम की बढ़ाई सुरक्षा

--Advertisement--

Image

सीएम के विदेशी दौरे की सूचना देने पर 25 हजार डॉलर देने की घोषणा

व्यूरो रिपोर्ट

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू ने एक बार फिर ऑडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को धमकी दी है। पन्नू ने एक वेब एप्लीकेशन के माध्यम से यह धमकी भरा ऑडियो संदेश भेजा है।

इस ऑडियो में पन्नू ने सीएम जयराम ठाकुर के विदेशी दौरे की सूचना देने वाले को 25 हजार डॉलर देने का ऐलान किया है। पन्नू की इस धमकी के बाद हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पन्नू ने कहा है कि मोहाली हमला हिमाचल के सीएम जयराम के लिए एक संदेश था, यह हमला शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में भी हो सकता था।

पन्नू ने कहा कि सिक्ख समुदाय को भड़काओ मत। पन्नू की इस धमकी के बाद पुलिस ने सीएम जयराम की सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इंटरपोल को पत्र लिखकर भी पन्नू के बारे में जानकारी मांगी है।

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल की सीमाएं पहले से ही सील कर रखी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया है। पंजाब से लगती सीमा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। प्रदेश के साथ लगती पंजाब सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

तपोवन में विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के आरोप में मोरिंडा से गिरफ्तार किए गए आरोपी पर की जा रही कार्रवाई से पन्नू भड़क गया है और ऑडियो संदेश से सीएम जयराम ठाकुर और संजय कुंडू को धमकी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...