खाई में लुढ़के दो वाहन, 2 की मौत…तीसरा IGMC रैफर

--Advertisement--

Image

शिमला,10 अक्तूबर – नितिश पठानियां

उपमंडल चौपाल के तहत नेरवा के देईया रोड़ पर गिल्लड़ नाला के समीप दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहले वाहन (HP08 A-2717) के दुर्घटनाग्रस्त होने के 10 मिनट बाद ही दूसरा वाहन (UA 07- 2567) भी हादसे का शिकार हो गया। हादसा न केवल एक ही जगह पेश आया, बल्कि नीचे खाई में गिरने के बाद भी दोनों वाहन एक की स्थान पर पहुंचे हैं।
दोनों वाहनों में 3 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों वाहनों में सवार लोगों का रेस्क्यू स्थानीय लोगों की मदद से नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विक्रम गांव ढाढू (नेरवा) व मनोज जिंटा गांव ढाढू (नेरवा) के रूप में हुई है। वहीं, विनोद जिंटा निवासी गांव ढाढू (नेरवा) को प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला रैफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...