खाई में गिरते ही 3 हिस्सों में बंट गया ट्रक, हादसे में एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के मानल कांटी मशवा सड़क पर देर रात एक ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को कांटी मशवा सड़क पर दोसड़का के पास (एचपी 17बी-3424) ट्रक को ट्रक चालक बैक कर रहा था कि अचानक ट्रक सड़क से बाहर हो गया तथा करीब 100 मीटर खाई में लुढ़क कर कोडगा-सखौली सड़क पर गिर गया।

ट्रक के गिरने आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तो देखा कि 32 वर्षीय सुंदर सिंह ट्रक के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ था तथा गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीणों ने घायल को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि ट्रक तीन हिस्सों में बट गया। ट्रक चालक दिनेश ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...