खबर वही जो करे असर: एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

--Advertisement--

Image

भलाड- शिवू ठाकुर

दाने-दाने को मोहताज भलाड गांव का एक गरीब परिवार शीर्षक हिम खबर मे छपी खवर का असर उस समय देखने को मिल रहा है। पहले धर्मशाला से एक समाजसेवी बड़का भाऊ टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। फिर स्थानीय युवक मंडल ने शिनो देवी के लिए बढ़ाया मदद का हाथ। और आज एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए ।

आज एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश कि तरफ से जिला वाईस प्रेजिडेंट, विशाल चौहान और स्टेट वाईस प्रेजिडेंट स्पर्श राय ने ज्वाली उपमंडल के अधीन ग्राम पंचायत भलाड के वार्ड नंबर दो की महिला शिनो देवी पिछले चार साल से गंभीर विमारी से जूझ रही है । उनकी मदद करने के लिए उनके घर पहुंची और पीड़ित परिवार का दुख दर्द जाना ।

उनकी स्थिति को देखकर एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन हिमाचल प्रदेश कि तरफ से आटा, चावल के साथ सभी दालें मुहैया करवाई गई। ज्ञात रहे कि इस गरीब परिवार की मदद के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी आगे नहीं आया है लेकिन समाज सेवी संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...