खबर का असर: हिमखबर न्यूज चैनल में खबर छपते ही बीडीओ सुषमा धीमान ने किया पंचायत का निरीक्षण

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

हिमखबर न्यूज चैनल की खबर का हुआ असर। 19 जुलाई को ‘पंचायत ने बिना एंबुलेंस मार्ग बनाए हड़पे लाखों’ का असर देखने को मिला।

खबर के प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया तथा बीडीओ नगरोटा सूरियां सुषमा धीमान ने टीम के साथ कोठीबंडा पंचायत में धनियार गांव को जोड़ने वाले मार्गों के कार्य को देखा।

बीडीओ नगरोटा सूरियां सुषमा धीमान ने पाया कि धनियार गांव को जोड़ने के लिए दो रास्तों का निर्माण मनरेगा के तहत होना है जिनकी सेंक्शन भी हो चुकी है।

धनियार गांव को जोड़ने के लिए एक रास्ता का निर्माण पंचायतघर कोठीबंडा से धनियार तथा दूसरा रास्ता कंगलाहड़ से धनियार के लिए बनना था।

शिकायतकर्ता ओंकार सिंह ने रास्ता निर्माण के लिए जब जानकारी ली तो पाया कि पंचायतघर कोठीबंडा से धनियार मार्ग पर लाखों रुपए खर्च कर इसका कार्य पूरा कर दिया गया है ।

जबकि इस रास्ते का एक इंच भर कार्य भी नहीं हुआ है जबकि कंगलाहड़ से धनियार मार्ग के लिए 315 सीमेंट बोरी की पेमेंट भी कर दी पाई गई।

सवाल पैदा हुआ कि आखिरकार पंचायत ने कोठीबंडा पंचायत घर से धनियार मार्ग को सेंक्शन पैसे को दूसरे मार्ग के निर्माण पर कैसे लगा दिया जबकि जिस मार्ग के लिए पैसा सेंक्शन था, उस पर तो सीमेंट की एक भी बोरी नहीं लगाई गई है।

पंचायत की मनमर्जी हावी है तथा अपनी मर्जी से एक रास्ते के सेंक्शन पैसे को दूसरे रास्ते पर लगाया जा रहा है। कहीं न कहीं गड़बड़ी की बू आ रही है। कहीं न कहीं मैटीरियल सहित सीमेंट का गोलमाल हुआ है।

बीडीओ सुषमा धीमान के बोल: 

बीडीओ नगरोटा सूरियां सुषमा धीमान ने कहा कि मैंने मौका का निरीक्षण किया तो पाया गया कि जिस मार्ग के लिए पैसा सेंक्शन था, उसको दूसरे रास्ते के निर्माण पर लगा दिया गया है।

ऑनलाइन बिल भी गलत चढ़ाए गए हैं। बीडीओ सुषमा धीमान ने बताया कि पंचायत ने ऑनलाइन बिल गलत चढ़ाए हैं तथा इसके लिए पंचायत को नोटिस भेजा जाएगा तथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शिकायतकर्ता ओंकार सिंह के बोल:

वहीं शिकायतकर्ता ओंकार सिंह ने कहा कि बीडीओ की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं तथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व जिलाधीश कांगडा डॉक्टर निपुण जिंदल से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत से इसकी रिकवरी की जाए। ओंकार सिंह ने कहा हिमखबर ने इसको प्रमुखता से उजागर किया है जिसके लिए हम हिम खबर के आभारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...