खनन करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, सात लोगों को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

सतलुज नदी के किनारे खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दैनिक जागरण ने लोगों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा की अगुआई में विशेष जांच दल (एसआइयू) ने सतलुज नदी के किनारों पर अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

वहीं पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक ठेकेदार पर अवैध खनन करते पकड़े जाने पर जुर्माना भी किया है। सतलुज नदी किनारे खनन माफिया अपने चंद मुनाफे के लिए प्रवासी मजदूरों की जान को जोखिम में डाल कर खनन करवा रहा था। इन दिनों बरसात के चलते सतलुज नदी उफान पर है ऐसे में खनन माफिया भी खुलेआम खनन कर रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सतलुज नदी के किनारे रेत खान व स्पीलो के पास अवैध खनन हो रहा है। इस पर पुलिस ने रेता खान के पास अन्य राज्यों के सात मजदूरों को खनन करते हुए गिरफ्तार किया। इनका सामान भी जब्त कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने स्पीलो में भी एक ठेकेदार का चालान कर 20,000 रुपये जुर्माना वसूल किया।

उप पुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा ने कहा कि भविष्य में भी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...